जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ते ने शहर के विभिन्न व्यस्त और प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अतिक्रमण अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि आज गढ़ा क्षेत्र में मेडिकल गेट और सुलभ कॉम्प्लेक्स के आस-पास से अवैध कब्जे हटाए गए। वहीं, त्रिपुरी चैक पर यातायात में बाधा बन रहे सभी अतिक्रमणों को साफ कर चैराहे को सुगम बनाया गया। कछपुरा ब्रिज और उसके आस-पास फैले अतिक्रमण को पूरी तरह हटाकर मार्ग को सुरक्षित किया गया। दीनदयाल व्यस्त चैराहे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे वाहनों के मुड़ने के लिए लेफ्ट टर्न पूरी तरह क्लियर हो गए हैं। हनुमान मंदिर रानीताल रोड समेत शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों जैसे सिविक सेंटर, मालवीय चैक और भंवरताल गार्डन के आस-पास से अतिक्रमण साफ किया गया, जिससे बाजारों की रौनक और व्यवस्था दोनों में सुधार हुआ है। गौरीघाट रोड पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए छोटी लाइन, बंदरिया तिराहा, रामपुर चैक और दशमेश द्वार तक के पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्यवाही के समय अतिक्रमण दल आदि उपस्थित रहे।


