17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

असम मंत्रिमंडल का विस्तार 5 जून को होगा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

गुवाहाटी, 31 मई । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि असम सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 5 जून को किया जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को किया जाएगा।” 4 मई को हुई मतगणना में एनडीए ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इसके बाद 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री के अलावा रामेश्वर तेली, अजंता नेओग, अतुल बोरा और चरण बोरो ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को शामिल किया जाएगा या किन विभागों में बदलाव होगा, लेकिन असम की राजनीतिक हलकों में पिछले कई सप्ताह से मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा चल रही थी। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए मंत्रिपरिषद में खाली पदों को भरा जाएगा और कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल में केवल चार मंत्री हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading