23.8 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सृजन” में बच्चों को मिला स्वस्थ जीवन का मंत्र: विशेषज्ञ डॉक्टर ने दी स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी


_सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को निशुल्क टीकाकरण हेतु किया जागरूक, वॉलीबॉल प्रतियोगिता से बढ़ी टीम भावनासिवनी – पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस लाइन सिवनी में संचालित “सृजन” कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में जिला चिकित्सालय सिवनी की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पांडे ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ आदतों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को घर का ताजा एवं पौष्टिक भोजन करने, हरी एवं पत्तेदार सब्जियों को दैनिक आहार में शामिल करने तथा फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
डॉ. पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल और टीवी स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए तथा प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद में भाग लेना चाहिए। उन्होंने गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क टीकाकरण अभियान की जानकारी दी गई और उन्हें शासकीय अस्पताल में टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही आयरन एवं कैल्शियम के प्राकृतिक स्रोतों की जानकारी देते हुए सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयों का लाभ लेने का आग्रह किया गया।
स्वास्थ्य सत्र के उपरांत बच्चों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न टीमों में विभाजित होकर बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेल में भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में आपसी परिचय, सहयोग, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती संदीपिका ठाकुर, सूबेदार श्री जितेन्द्र रावतकर, मार्गीक फाउंडेशन की सुश्री शिवानी बघेल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिवनी पुलिस द्वारा संचालित “सृजन” कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिसके माध्यम से उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

लाला लाजपत राय वार्ड की बदहाल सड़कों और गंदगी को लेकर कांग्रेस का जन जागरण आंदोलन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading