30.6 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बच्चे मोबाइल गेम खेलते रहे, लिंक आई और धड़ाधड़ खाते से कट गए 4.5 लाख

जबलपुर। यदि आप बच्चों को गेम खेलने के लिए मोबाइल देते हैं तो सतर्क हो जाएं। एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बच्चे मोबाइल गेम खेल रहे थे। उसी दौरान ऑनलाइन ठगों ने एक लिंक भेजी। हो सकता है कि बच्चों से कोई बटन दब गई हो। फिर क्या था, बैंक खातों से जुड़े उस मोबाइल से धड़ाधड़ साढ़े चार लाख रूपए कट गए। इस बात का जब मोबाइलधारक को पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि घमापुर निवासी सौरभ शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिव गैराज इंटरप्राईजेज लोहे की दुकान है।ं 24 मई को उसके बड़े भाई सिरीश शर्मा के घर पर उसका मोबाइल घर पर रखा था, जो घर पर बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। उसी दौरान मोबाईल पर कोई लिंक आयी होगी, जो मोबाईल से तीन अकाऊंट कनेक्ट थे। मंजूलता शर्मा के एसबीआई बैंक से कुल दो ट्रान्जेक्शन 24 मई को 40000 रुपये, 50000 रुपये कट गये। दूसरा अकाऊंट बैंक आफ बड़ोदा का शिव गैराज इंटरप्राईजेस के नाम पर था, जिससे तीन ट्रान्जेक्शन 24 मई को 95288, 25 मई को 1 लाख रुपये एवं 26 मई को 1 लाख रुपये एवं सिरीश शर्मा के एसबीआई बैंक के अकाऊंट से 25 मई को 28000 रुपये, 26 मई को 18000 रुपये कट गये हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल में लिंक भेजकर धोखाधड़ी कर कुल 431288 रुपये उसके मोबाईल में लिंक तीनों खातों से निकाल लिये।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ पर वारिस पठान ने उठाए सवाल, कहा- वोट के लिए बांटे पैसे

Newsdesk

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें सरकार, मुस्लिम समाज ने सौपा ज्ञापन

Newsdesk

टीआई मदन इवने को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को सराहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading