34.8 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नकली धान बीज की पैकिंग करने पर दो विक्रेताओं पर एफआईआर दर्ज


जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशकों के वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी रोकने चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत धान की कनक क्रांति गोल्‍ड और एमटीयू-1010 किस्‍म के बीज की नकली पैकिंग करते पाये जाने पर दो बीज विक्रेताओं के विरूद्ध कृषि विभाग द्वारा पनागर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पनागर विकासखंड के बीज निरीक्षक और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज शर्मा के दिवरी खुर्द, पनागर स्थित आनंद ज्योति प्रिंटिंग प्रेस के औचक निरीक्षण में धान की किस्म ‘कनक क्रांति गोल्ड 135’ और ‘एमटीयू-1010’ की अवैध एवं नकली पैकिंग करते पाया गया था।

निरीक्षण में यह पाया गया कि कनक एग्रो सीड्स तेलंगाना के संचालक राजेश कुमार मौर्य और सम्यक सीड्स जबलपुर के संचालक अनिल जैन मिलकर नकली बीज की पैकिंग कर रहे थे। अनिल जैन द्वारा असाटी वेयर हाउस मटियाकुई में अन्य अनाज को धान की किस्म ‘एमटीयू-1010’ के नाम से गलत तरीके से पैक किया जा रहा था।

उप संचालक कृषि ने बताया कि इस मामले में बीज निरीक्षक पंकज शर्मा द्वारा पनागर थाने में दोनों आरोपियों राजेश कुमार मौर्य और अनिल जैन के विरुद्ध बीज अधिनियम 1966 की धारा (21), आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 2 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अन्य ख़बरें

कोटमी बाजार हत्याकांड का खुलासा: सराफा कारोबारी के कातिल गिरफ्तार, लूटे गहने और कट्टा बरामद

Newsdesk

पश्चिम बंगाल : भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व तृणमूल विधायक देबप्रसाद बाग गिरफ्तार

Newsdesk

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading