जबलपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में माढ़ोताल स्थित एक्जिबिशन सेंटर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ब्रजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के राममूर्ति खरे, प्रवीण द्विवेदी, राजेश कोसले, रंजीत सिंह गौतम श्री संदीप दुबे एवं सुश्री मेघा पाठक तथा लघु उद्योग निगम से इंजीनियर अर्पित, विवेक सिंह एवं हर्षवर्धन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


