35.5 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में देश के आर्थिक हालात पर गहन विचार विमर्श

नयी दिल्ली 06 जून पश्चिम एशिया संकट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें पश्चिम एशिया के संकट से घरेलू अर्थव्यस्था पर पड़ रहे प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।बैठक के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ,” प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। देश में आर्थिक बदलाव और लंबे समय के विकास की प्राथमिकताओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, सुधारों की प्रक्रिया को और गति देने तथा ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को सुगम बनाने) और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार की सुगमता) को सुनिश्चित करने पर अपने विचार साझा किए।”बैठक में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और नीति विशेषज्ञों ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके भारतीय अर्थव्यवस्था तथा आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की। इसके अलावा वैश्विम ऊर्जा आपूर्ति में अनिश्चितता, महंगाई और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा जैसे मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच देश में आर्थिक वृद्धि को गति देना और व्यापक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना था।गौरतलब है कि सरकार ने शुक्रवार को ही देश में विदेशी पूंजी का प्रावह बढ़ाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश पर लागू कर व्यवस्था में बड़ा सुधार लागू किया । ऐसे निवेश से होने वाली ब्याज आय या पूंजीगत लाभ पर आयकर छूट दे दी गयी है। इसमें 15, 30 और 40 वर्षों की अवधि के सरकारी प्रतिभूतियों के नए निर्गमों के साथ-साथ एफएआर-पात्र प्रतिभूतियों की अवधि के संप्रभु हरित बांड (एसजीआरबी) में निवेश को भी शामिल किया गया है।रिजर्व बैंक ने कल ही अपनी द्वैवार्षिक आर्थिक समीक्षा में वैश्विक भू-राजनीतिक संकटों से आपूर्ति श्रृंखलाओं के बिखराव तथा मानसून की चिंताओं के बीच चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सकल घरेलू वृद्धि दर के अनुमान को घटा कर 6.6 प्रतिशत, और खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा कर 5.1 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल की नीतिगत समीक्षा के समय आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत तथा मुद्रास्फीति 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

 

अन्य ख़बरें

यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड’ से सम्मानित हुईं मेजर अभिलाषा बराक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Newsdesk

अदाणी ग्रुप के धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में बनेंगे 1.25 लाख घर, 10 लाख से अधिक झुग्गीवासियों को मिलेगा पुनर्वास

Newsdesk

डीएमके नेता आरएस भारती ने कांग्रेस के साथ सुलह से किया इनकार, कहा- ‘अलग होना तय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading