35.5 C
Jabalpur
June 7, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

व्यू प्वाइंट पर छात्र की गर्दन पर चाकू अड़ाकर मोबाइल और चांदी की चेन लूटी

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के नयागांव रामपुर स्थित साईं नगर व्यू प्वाइंट पर घूमने आए बीटेक छात्र के साथ लूट की वारदात सामने आई है। चार अज्ञात युवकों ने छात्र की गर्दन पर चाकू अड़ाकर उसका मोबाइल फोन और चांदी की चेन छीन ली। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड मदनमहल निवासी 19 वर्षीय आयुष नेमा ने थाना गोरखपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्लोबल कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 5 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने साथी तनिष्क सिंह ठाकुर और साहिल श्रीवास के साथ साईं नगर व्यू प्वाइंट, नयागांव रामपुर घूमने गया था।

इसी दौरान वहां चार युवक पहुंचे। इनमें से एक युवक ने अपने मुंह पर सफेद गमछा बांध रखा था। आरोप है कि उसने आयुष की गर्दन पर चाकू अड़ा दिया, जबकि दूसरे युवक ने उसे पकड़कर उसका सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन और गले में पहनी चांदी की चेन छीन ली।

इस दौरान अन्य दो युवकों ने आयुष के दोस्तों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों दोस्त मौके से भाग निकले। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी आयुष को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर गोरखपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

वन अधिकार पट्टा मिलने से खिल उठे आदिवासी परिवारों के चेहरे

Newsdesk

माँ की पुण्यतिथि पर कमिश्नर ने दी लाइब्रेरी की सौगात कार्यक्रम मे आईजी शाक्यवार और एसपी मिश्रा ने बढ़ाया

Newsdesk

विधायक ने 31.64 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading