September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोह-2026 कराते शिविर का समापन, 119 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण


खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित आरोह-2026 कराते ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का समापन जिला मुख्यालय बालाघाट में हुआ। जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा के नेतृत्व में एक माह तक चले इस शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय सहित विभिन्न विकासखंडों के खेल मैदानों में किया गया।
मुलना स्टेडियम स्थित जिला खेल प्रशिक्षण केंद्र में विभागीय कराते प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन के मार्गदर्शन में संचालित शिविर में कुल 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ऑनलाइन पंजीयन के आधार पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नवागत और वरिष्ठ खिलाड़ियों को कराते का प्रशिक्षण दिया गया। विशेष बात यह रही कि शिविर में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की भागीदारी अधिक रही।

जिला कराते प्रशिक्षक सजिन्द्र कृष्णन ने बताया कि आत्मरक्षात्मक खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कराते जैसे खेल बालिकाओं और युवतियों को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए युवाओं से मोबाइल और नशे की आदतों से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराते जैसे खेल सीखने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के आग्रह पर विधायक श्रीमती मुंजारे ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ सामूहिक छायाचित्र खिंचवाया। इस दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उनका आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नरेश धुवारे, अहिल्या कन्हार क्लब के सचिव शैलेंद्र यादव, खेल विभाग कार्यालय प्रभारी योगेंद्र पटले, केदारनाथ ठाकरे, धीरज डोंगरे, समस्त युवा ब्लॉक समन्वयक एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading