..
जबलपुर,11 जून।यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन,विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ विधानसभा बरगी अंतर्गत शहपुरा मंडल में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान संपन्न हुआ। अभियान के दौरान जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
अभियान के अंतर्गत सांसद श्री दुबे ने घुंसौर,कनवास,डोभी (सुरई),बरगी (महंगवां), नटवारा,फुलर,भीटा,नीमखेड़ा (कुसमी), बिलपठार,रमखिरिया, मालकछार एवं भमकी ग्रामों में आयोजित चौपालों में सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक श्री नीरज सिंह के साथ ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन,गरीब कल्याण,किसान उत्थान,महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
ग्राम चौपालों में ग्रामीणों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को साझा करते हुए केंद्र सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।अभियान के दौरान विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई तथा ग्रामवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
इस दौरान ग्राम डोभी सुरई में सांसद आशीष दुबे एवं विधायक नीरज सिंह द्वारा अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता टिकरी निवासी बिटिया दीपा लोधी का शाल-श्रीफल से अभिनंदन कर,उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विशेष जनसंपर्क अभियान में विधायक नीरज सिंह,कृष्णशेखर सिंह,संदीप शुक्ला,अखिलेश नामदेव,आशीष पटेल, रुपेश पटेल,अल्का गर्ग,ओम नारायण दुबे, धीरज पटेल,दिनेश पटेल,विश्वजीत सिंह, ओम दुबे,बालगोविंद तिवारी,अमित टहनगुरिया,मुकेश जैन, राजा दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामवासी एवं भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।


