मध्य प्रदेश तैलिक साहू महिला सभा ने किया जविप्र के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी का अभिनन्दन
जबलपुर। हम सभी अपनी मन भेद और मतभेद को भूलकर समाज और राष्ट्र कल्याण के विषय में चिंतन करे और समाज को आगे लेकर जाये, आज साहू समाज द्वारा पारिवारिक वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किये गया साथ ही समाज द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई मै कहना चाहूंगा विकास के लिए हर वर्ग की और समाज की जो अपेक्षा है उन पर मै खरा उतारने का प्रयास करूंगा यह बात जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन दत्त मंदिर में साहू महिला मंडल के द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में व्यक्त किए।
मध्य प्रदेश तैलिक साहू महिला सभा ने किया जबलपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी का गरिमामय कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनन्दन किया। महिला साहू समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू के नेतृत्व में दत्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में साहू वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष श्री राधेश्याम साहू, उदयभान साहू, चौधरी मुकेश साहू, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी एवं राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीकान्त साहू, डॉ पुरषोत्तम साहू, श्री सुधीर साहू, श्रीमती श्रद्धा साहू , श्रीमति रानी साहू ,.श्रीमति नीतू साहू, दीपक साहू की उपस्थिति में जेडीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष के स्वागत के साथ ही विगत दिवस जबलपुर में सम्पन्न अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम में सहभागिता देने हेतु समाज के सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
उस दौरान विगत दिवस संपन्न अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम सहयोग देने हेतु श्रीकान्त साहू, इंजी मुकेश साहू, अशोक साहू को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर महिला वर्ग में समाज कल्याण की भावना को लेकर सदैव समाज के उत्थान के लिए विभिन्न आयाम से अनेक कल्याण कार्यक्रम आयोजित कर साहू समाज एवं महिला मंडल को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं इसी क्रम में श्रीमति आभा साहू के नेतृत्व में साहू समाज ने जबलपुर ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों में सामाजिक संगठन की श्रेष्ठ और अद्भुत पहचान बनायी।
जेडीए उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केसरवानी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर अभिनन्दन हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की संयोजक श्रीमति आभा साहू ने स्वागतः एवं अतिथि परंपरा के पालन करते हुए श्री संदीप जैन जी एवं प्रशांत केसरवानी का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
आभा साहू ने कहा की संदीप जैन जी के नेतृत्व में जबलपुर विकास के मार्ग पर प्रशस्त होगा एवं नई योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को प्राप्त होगा।
कार्यक्रम मे एक क्विज प्रतियोगिता भी की गई जिसमें मोदी सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी दिखाया गया उन सभी प्रतिभागियों को श्री संदीप जैन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने श्रीमति सरिता साहू उल्का साहू नम्रता साहू शिल्पा साहू प्रभा साहू आरती साहू रंजनी साहू मंजू ,अलका ,दीपाली ,वंदना अर्चना, ज्योति ,मनीषा शालिनी, सुषमा, रीता ,मीरा, ज्योति अनिल साहू , प्रदीप साहू , आरएम साहू अशोक साहू , राम मिलन साहू, सतीश साहू, हरीश साहू, रविशंकर साहू संदीप साहू , रविकांत साहू, रंजीत साहू साहू प्रहलाद साहू, धीरज साहू ,राकेश साहू पप्पू साहू, संजय साहू उपस्थित थे।
मंच संचालन पप्पी सहयोगी एवं आभार श्रीमति रानी साहू ने किया।


