June 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लगभग 20 करोड़ की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मुक्त


जबलपुर। संभाग क्रमांक 13 के संभागीय अधिकारी सागर बोरकर एवं संपदा शाखा के उपयंत्री प्रमोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राइट टाउन चंचला बाई स्कूल स्थित शहर के मुख्य और पॉश क्षेत्र में स्थित नगर निगम स्वामित्व की लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती भूमि व भवन को पूरी तरह से कब्जेधारी से कब्जा मुक्त कराकर वहां तालाबंदी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि राइट टाउन स्थित चंचला बाई स्कूल पानी की टंकी के पास डायवर्सन प्लाट नं. 440, डायवर्सन शीट नं. 152 सी का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम के स्वामित्व में दर्ज है। इस परिसर में पूर्व में कस्तूरबा स्कूल का संचालन किया जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य सरकारी संपत्ति पर लॉ कॉलेज के नाम से अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया था।
उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिसपर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँची। बिना किसी दबाव के टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में लिया और मुख्य द्वारों पर तालाबंदी की गयी।

अन्य ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading