बालाघाट। किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सारस्वत ने सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं अन्य कृषि संबंधी समस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया।
सम्राट सिंह सरस्वार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खाद-बीज का वितरण पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान समिति में उपलब्ध खाद एवं बीज के स्टॉक, वितरण रजिस्टर तथा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखते हुए समय पर खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की, जिस पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार महोदया, जिला पंचायत सदस्य डाली कावेरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रुक्मणी मावले, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव जुगल शर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष भुरू पटेल, जनपद सदस्य रंजन वैद्य, विकास हजारी, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र dhande नवीन चौधरी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हट्टा), कांग्रेस मंडल अध्यक्ष असीम चौहान जनपद सदस्य युवा नेता मनीष कवाडे छात्र नेता सोमेंद्र बांसोड़ इंद्रसेन कावड़े, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष निक्सन कावड़े, बूथ अध्यक्ष संदीप राउत, हीरा पात्रे, सूरज ढेकवार, दीपक रंगारे, वीरेन्द्र बिसेन (उपसरपंच हट्टा), मनीष कावड़े, रामरतन मेढेकर, मोहनलाल मेश्राम, तुलसीदास पात्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार द्वारा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने की सराहना की। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निरीक्षण के बाद किसानों को खाद-बीज वितरण से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी तथा कृषि व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


