भालूमाड़ा। जिला युवा कांग्रेस अनूपपुर द्वारा भालूमाड़ा मजदूर चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर भाजपा एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र की रक्षा तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष गुड्डू चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत ने लोकतंत्र की आत्मा को घायल करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग के हाथ लोकतंत्र के खून से सने हुए हैं। संविधान की मर्यादाओं को तार-तार करते हुए कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महासचिव चंदन सिंह , निर्भय राव , जिला कांग्रेस सचिव धर्मेंद्र मिश्र, वरिष्ठ नेता फारुख बेग, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर सैफ रिजवी , विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोतमा नदीम अशरफी , जिला महासचिव सागर पट्टावी, आलोक सिंह, जयप्रकाश पांडे, बिलाल खान, अंकित सोनी, पंकज पांडे, अरविंद मिश्रा, कोमल केवट, राजा केवट, सूर्यप्रताप सिंह, सुजल प्रजापति महिला नेत्री सुश्री नूपुर चटर्जी, धरम दास सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस उपस्थित रहे।


