परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी नवीन स्थानांतरण सूची के तहत बालाघाट के जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल का स्थानांतरण नरसिंहपुर कर दिया गया है। साथ ही उन्हें सिवनी जिले के जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
स्थानांतरण आदेश के बाद श्री अनिमेष गढ़पाल ने बालाघाट से कार्यमुक्त होकर नरसिंहपुर में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उनके कार्यकाल में जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता, परिवहन नियमों के पालन तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न पहलें की गईं। वहीं सिवनी के जिला परिवहन अधिकारी श्री देवेश बाथम का स्थानांतरण बालाघाट किया गया है। श्री बाथम ने बालाघाट पहुंचकर जिला परिवहन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री देवेश बाथम के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के परिवहन विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां अब उनके नेतृत्व में संचालित होंगी। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


