23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जुए के फड़ों पर छापा, 8 जुआड़ी गिरफ्तारनगद 9  हजार 550 रूपये जप्त

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़  (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में गठित टीम द्वारा 8 जुआडियों को गिरफ्तार कर 9 हजार 550 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि आज दिनॉक 18-6-26 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई के पास बिजली खम्बे के नीचे टपरे के सामने ताश पत्तो पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ कुछ जुआडियान जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा पूछताछ पर सभी ने अपने नाम बंसत विश्वकर्मा निवासी आकाश विहार माढोताल , इरफान पठान निवासी शारदा मंदिर नई बस्ती माढोताल, अजय विश्वकर्मा निवासी शारदा मंदिर माढोताल, सुनील दाहिया निवासी दमोह नाका गोहलपुर तथा मनोज कुर्मी, धनंजय वर्मा दोनों निवासी आकाश विहार कालोनी माढोताल, अमित ठाकुर निवासी पुरानी बस्ती माढोताल, वीरेन्द्र सिंह पुरानी बस्ती बताये, जुआडियों के पास एक फड से 9 हजार 550 रूपये जप्त करते हुये जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment