23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार


जबलपुर। बरगी थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत लेकर बरगी की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बरगी नगर बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुन्नू यादव (46) निवासी सगड़ा, बरगी नगर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह नांदिया घाट से चोरी कर रेत ला रहा था। वाहन की रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चोरी की रेत जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4/21 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में बरगी नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी, आरक्षक मंगल कर्मा और मोती बलारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment