34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

रानी दुर्गावती मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में रमनी पटैल और पुरूष वर्ग में साहिल साहू प्रथम आये


जबलपुर। गढ़ा मण्डला राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस दिनांक 24 जून को आयोजित हो रहे बलिदान दिवस के आयोजन के 2 दिन पूर्व आज वृहद रूप ले चुकी संभागीय रानी दुर्गावती मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग से 100 से ज्यादा धावक तथा महिला वर्ग से 100 से अधिक धाविकाओं ने भाग लिया। महिला वर्ग में रमनी पटैल ने प्रथम, नेहा यादव ने द्वितीय, एवं अंशिका लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में साहिल साहू ने प्रथम, लविस कुमार ने द्वितीय, एवं आदित्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नगर निगम जबलपुर द्वारा मित्र संघ वीरांगना दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान समिति के साथ संयुक्त रूप से सन् 1971 से आयोजित मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता प्रातः 07ः00 बजे भॅंवरताल स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से शुरू हुई। सबसे पहले महिला वर्ग की मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। यह दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से शुरू होकर शारदा चैक पर समाप्त हुई। इसी तरह पुरुष वर्ग की मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भंॅवरताल उद्यान से शुरू होकर बारहा स्थित वीरांगना दुर्गावती की समाधि पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डाॅं. सुभाष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस अवसर पर वीरांगना दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान समिति के संयोजक सच्चिदानंद शेकटकर, परितोष वर्मा, सचिव महेंद्र विश्वकर्मा, सहसंयोजक राहुल अग्रवाल नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी बी.एस. डांगी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, संभागीय अधिकारी श्रीमती नम्रता बराड़े तथा बड़ी संख्या में क्रीड़ा प्रेमी उपस्थित रहे। वीरांगना दुर्गावती स्मृति मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का संयोजन कारपोरेशन एथलेटिक संघ के सचिव महेंद्र विश्वकर्मा तथा उनके साथियों ने किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को भंवरताल उद्यान में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
*24 जून को मुख्य कार्यक्रम भॅंवरताल में*
वीरांगना दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर 24 जून को समाधि स्थल ग्राम बारहा तथा भॅंवरताल में प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगें। इस दिन प्रातः 07ः00 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि पर पुलिस बल द्वारा परम्परागत सशस्त्र सलामी दी जायेगी एवं पुलिस बैंड दल द्वारा प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जायेगी। पुष्पांजलि के उपरांत इलेक्ट्रिक मशाल प्रज्जवलन और धावकों का मशाल सहित भॅंवरताल के लिये प्रस्थान होगा। प्रातः 09ः00 बजे भॅंवरताल उद्यान में रानी दुर्गावती की गजारूढ़ प्रतिमा के समक्ष पुलिस बल द्वारा परम्परागत सशस्त्र सलामी, पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि और भॉंवांजलि अर्पित की जावेगी।
*अपील*
दुर्गावति स्मृति रक्षा अभियान मित्रसंघ तथा जबलपुर कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के पदाधिकारीगणों ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं समस्त खिलाड़ियों-धावकों से निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थिति की अपील की है।

अन्य ख़बरें

इनर व्हील क्लब ऑफ बालाघाट टाइग्रेस द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Newsdesk

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 में असिस्टेंट गवर्नर बने देवेन्द्र सिंह चन्देल;

Newsdesk

बैहर में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading