June 24, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

जबलपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा पुलिस ने दो युवकों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अनु बेनिवाल एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में थाना शहपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार दो युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार लेकर पाटन की ओर से शहपुरा आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पाटन-शहपुरा बायपास ओवरब्रिज के पास नाकेबंदी की।

कुछ देर बाद सफेद रंग की स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम गोल्डी उर्फ कृष्णा धवलपुरी (19) निवासी कैथरा, शहपुरा तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम लल्ला उर्फ आर्यन चक्रवर्ती (19) निवासी भिटौनी, शहपुरा बताया।

तलाशी के दौरान गोल्डी के पास से एक जिंदा कारतूस तथा आर्यन के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और स्कूटी जब्त कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक अमित पटेल एवं गौरव सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आंदोलन मुसलमानों तक सीमित नहीं, सभी समुदाय शामिल होंगे: जमात-ए-इस्लामी

Newsdesk

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading