June 23, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

पति पत्नी में हुई हाथापाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जबलपुर। बिलहरी स्थित डी मार्ट के पास आज सुबह पति पत्नी और वो का फिल्मी ड्रामा सामने आया। जिसमें बीच सडक़ पर पत्नी के दोस्त को साथ में देखकर पति भडक़ गया और उसकी पत्नी से जमकर बहस हुई। इस दौरान जहां लोग इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे तो वहीं बहुत से लोग पूरे मामले को तमाशबीन बनकर देखते रहे।
बताया जा रहा है कि विवाद पत्नी के दोस्त लेकर हुआ था। जिसमें पत्नी अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। तभी पति पहुँच गया और किसी और के साथ पत्नी को देखकर भडक़ उठा। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ बीच सडक़ पर हाथापाई की। वहीं पत्नी ने भी पति के साथ मारपीट की। विवाद के दौरान दोनों एक दूसरे को अपशब्द कह रहे थे। वहीं पत्नी का दोस्त विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहा था।
लोगों ने बनाया वीडियो – जिस दौरान बीच सडक़ पर पति पत्नी और वो ड्रामा चल रहा था उस समय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वहीं विवाद सडक़ से शुरू होकर सडक़ पर ही खत्म हो गया और पति अपनी पत्नी को साथ ले गया।

अन्य ख़बरें

जनसुनवाई में कटनी पुलिस अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Newsdesk

मुहर्रम पर्व को लेकर कटनी पुलिस सतर्क,  शहर में किया फ्लैग मार्च, पुलिस अधीक्षक के नेतृतत्त्व में

Newsdesk

जनसुनवाई में पहुंचे 71 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच और निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading