सभी आवेदकों को मौके पर ही मिला समाधान, संबंधित अधिकारियों को बुलाकर सभी आवेदनों का कराया निराकरण*
जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई नागरिकों के लिए बेहद राहत भरी साबित हुई। जनसुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकारण के अंतर्गत प्रशिक्षित सामुदायिक मध्यस्थ भी शामिल हुए और उनके द्वारा मध्यस्थता के लिए प्रकरण चिन्हित किये गए। जनसुनवाई में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैसी, मनोज श्रीवास्तव, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश जनसुनवाई में सुनवाई करने पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। मुख्यालय में आयोजित सुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री कुरैसी ने लगातार दो घंटे तक नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी 59 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी आवेदक काम कराकर चेहरों पर मुस्कान लेकर लौटे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 59 शिकायतें 9 अतिक्रमण विभाग, 10 भवन शाखा, 8 स्वास्थ विभाग, 3 स्थापना, 2 जल, 4 राजस्व, 16 संपदा शाखा, 2 कॉलोनी सेल, 1 शासकीय योजना, 1 कार्यालय अधीक्षक, 1 प्रकाश, 1 पी.एम.ए.व्हाय., 1 लेखा शाखा की प्राप्त हुईं। अपर आयुक्त श्री कुरैशी ने बिना समय गंवाए सभी शिकायतों को संबंधित विभागों में प्रेषित किया। इसमें से राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तुरंत राहत पहुंचाई गई।
मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गयी। संभाग स्तर पर कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। संभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 35 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, सहायक आयुक्त श्रीमती रचयिता अवस्थी, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, विष्णु, देवेंद्र पटेल, असद, सतीश मिश्रा, व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


