June 23, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

जबलपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त ने मालवीय चौक, सुपर मार्केट और लॉर्डगंज क्षेत्र की तंग गलियों का निरीक्षण कर यातायात और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तथा कठौंदा स्थित एसटीपी प्लांट का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अमृत योजना के तहत संचालित सीवर लाइन और जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद आयुक्त संकेत भोंडवे ने उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के साथ माढ़ोताल तालाब और रानीताल मुक्तिधाम का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की।
पर्यावरण संरक्षण के तहत उन्होंने कठौंदा एसटीपी प्लांट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी सांदीपनि विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर किसानों की विशाल रैली, 25 जून से दूध आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

Newsdesk

शांति  पूर्वक मनायें मोहर्रम का त्यौहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading