जबलपुर। गौड़वाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती के 463वें बलिदान दिवस पर नगर निगम द्वारा मित्रसंघ, दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि रानी दुर्गावती का शौर्य, बलिदान और संस्कारधानी के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत बारहा स्थित समाधि स्थल एवं भंवरताल पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने भी वीरांगना महारानी दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम पर प्रकाश डाला। बलिदान दिवस के अवसर पर कदम संस्था के कलाकारों ने कृष्णकांत दीक्षित के निर्देशन में रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही गौड़ी एवं आदिवासी लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद राज्य सभा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, जे.डी.ए. अध्यक्ष संदीप जैन, जे.डी.ए. उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे, जिला महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, श्रीमती आत्मिका सिंह, जिला महामंत्री रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, प्रदेश सहसंयोजक सुधांशु गुप्ता, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, डाॅं. सुभाष तिवारी, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, पार्षद जीतू कटारे, संतोषी ठाकुर, रजनीश यादव, मालती चैधरी, मित्रसंघ एवं मिलन के संयोजक सच्चिदानंद शेकटकर, पारितोष वर्मा, सचिव महेन्द्र विश्वकर्मा, सह संयोजक राहुल अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चैहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, खेल अधिकारी बी.एस. डांगी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्राचार्य डाॅं. शैलेन्द्र पाण्डेय, राकेश जैन, श्रीमती दीप्ति शर्मा, श्रीमती रागनी गर्ग, श्रीमती कीर्ति परोहा, विजय श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या जैन, कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र विश्वकर्मा की भूमिका भी सराहनीय रही।
वीरांगना दुर्गावती संभागीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पुरूष तथा महिला वर्ग के खिलाड़ियों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा पुरस्कार वितरण किये गए तथा विजेता बालक एवं बालिकाओं को रामनी पटैल एवं साहिल साहू को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21-21 हजार, नेहा लोधी एवं लविस कुमार द्वितीय को 11-11 हजार, अंशिका लोधी एवं आदित्य राज तृतीय को 5-5 हजार रूपये पुरस्कार के साथ-साथ 10-10 धावकों जिसमें बालिकाओं में अनुश्री, लक्ष्मी बेन, अनुष्का बेन, अर्पिता बेन, शिवानी, सुमन भारती, मुस्कान पटैल, गरिमा नंदवानी, इशिका बेन, मायसरा अंसारी एवं बालक वर्ग में शुभम मिश्रा, राजेश केवट, नीलेश चैधरी, समीर मलिक, अश्विन दुबे, चिराग कोल, उज्जवल तिवारी, राजेश महतो, शनि सिंह नेगी, राज राजपूत को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में 2-2 हजार रूपये प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत एवं आभार प्रदर्शन अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने एवं कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डाॅं. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया।


