June 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इबोला मामले के बाद फ्रांस अलर्ट, संक्रमित के पांच संभावित संपर्कों को किया गया आइसोलेट


पेरिस, 25 जून  फ्रांस ने पांच ऐसे लोगों की पहचान की है और उन्हें आइसोलेट किया है जो इबोला वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। ये लोग एक डॉक्टर के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे, जिसका वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।

फ्रांस की स्वास्थ्य मंत्री स्टेफनी रिस्ट ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि डॉक्टर ने फ्रांस लौटने से पहले डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में काम किया था।

मंत्री के अनुसार, मरीज एक अनुभवी डॉक्टर है जो एक मिशन से लौटे हैं, जिन्हें पता नहीं था कि उन्हें वायरस हो गया है। जब वह प्लेन में बैठे तो उनमें कोई लक्ष्ण नहीं थे। वह एक डॉक्टर है और विमान में उन्हें सिरदर्द हुआ, इसलिए उन्होंने अलर्ट जारी किया ताकि पेरिस पहुंचने पर उनका ध्यान रखा जा सके।

जैसे ही उनकी फ्लाइट लैंड हुई, उन्हें हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया। मंत्री ने आगे कहा कि वह 21 दिनों तक, जो कि इन्क्यूबेशन पीरियड का समय है, वहीं रहेंगे।

यूरोपीय सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल का अनुमान है कि यूरोप में रहने वाले लोगों के लिए संक्रमण का खतरा बहुत कम है।

इस बीच, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,118 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 291 मौतें शामिल हैं। डीआरसी सरकार ने इस बीमारी के फैलने पर ताजा स्थिति को लेकर अपडेट में कहा है।

डीआरसी के संचार और मीडिया मंत्रालय ने बुधवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है कि 122 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 408 मरीजों की देखभाल की जा रही है। मंगलवार तक मामले में मृत्यु दर 26 फीसदी था।

अपडेट के अनुसार, महामारी विज्ञान निगरानी सक्रिया है, जिससे 138 संदिग्ध मामलों की पहचान हुई है, जबकि कॉन्टैक्ट फॉलो-अप रेट 77.1 फीसदी रहा।

अपडेट में कहा गया है कि पूर्वी इतुरी प्रांत अभी भी इस बीमारी का सेंटर बना हुआ है, जबकि साउथ किवु प्रांत में 26 मई से कोई नया ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, जबकि प्रभावित इलाकों में सर्विलांस, मरीजों की देखभाल और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कोशिशें जारी हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि अफ्रीका में चल रहे इबोला आउटब्रेक से वैश्विक कतरा कम बना हुआ है, भले ही प्रभावित इलाके में केस की संख्या बढ़ रही है।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से रौंदा, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: मोरक्को ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, रोमांचक मुकाबले में हैती को 4-2 से हराया

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, रोमांचक हुई अंतिम चार की जंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading