June 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

माढ़ोताल में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गए

जबलपुर पुलिस ने संगठित जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राजीव गांधी नगर में दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा है। मौके से ताश के पत्ते और 7 हजार 290 रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को संगठित जुआ-सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में माढ़ोताल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी माढ़ोताल वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 23 जून की रात पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर टाल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआड़ी मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अतुल सेन, हनी साहू उर्फ साहिल दोनों निवासी राजीव गांधी नगर, अनिल रजक निवासी शंकर नगर सुहागी अधारताल, रवि काछी निवासी शारदा मंदिर आईटीआई माढ़ोताल, प्रमेश ठाकुर निवासी गली नंबर 2 राजीव गांधी नगर, साहिल पटेल निवासी स्टार सिटी, अनमोल तिवारी और विक्की पटेल दोनों निवासी गली नंबर 2 राजीव गांधी नगर तथा आकाश ठाकुर निवासी खेरमाई मंदिर के पास आईटीआई बताए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते और 7 हजार 290 रुपये जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि शहर में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने खाई जहरीली दवा, पति-सास-ससुर और देवर पर मामला दर्ज

Newsdesk

तिलवारा में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

मुख्यमंत्री से जुड़े कथित जमीन सौदों पर राजनीतिक विवाद तेज, कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग दोहराई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading