June 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अधारताल में घर के आंगन में फेंके सुतली बम, पुराने मकान विवाद को लेकर धमकी देने का आरोप

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में पुराने मकान संबंधी विवाद को लेकर एक महिला के घर के आंगन में सुतली बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार व्हीकल मोड़, पटेल नगर अधारताल निवासी 34 वर्षीय श्रीमती प्रीति सिंह ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रीति सिंह शीतल छाया अस्पताल में नर्सिंग का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून की सुबह करीब 9 बजे वे घर के बाहर थीं, तभी पड़ोस में रहने वाले प्रिंस साहू और दक्ष राजपूत उनके घर के पास से निकले।

पीड़िता का आरोप है कि पुराने मकान से जुड़े विवाद के चलते दोनों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि रात में उनके घर में बम फिकवाएंगे। महिला ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और अपने काम में लग गई।

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 12 बजे प्रीति सिंह अपने पति अविनाश सिंह, सास प्रमिला सिंह और बच्चों के साथ घर में सो गई थीं। देर रात करीब 2:15 बजे दक्ष राजपूत एक स्कूटी जैसी गाड़ी से एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर के पास पहुंचा।

पीड़िता का आरोप है कि दक्ष राजपूत ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उन्होंने प्रिंस साहू से दुश्मनी ली है, अब उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने उनके घर के आंगन में तीन सुतली बम फेंक दिए, जो फूटकर बिखर गए।

तेज आवाज सुनकर जब प्रीति सिंह बाहर निकलीं, तो दक्ष राजपूत अपने साथी के साथ स्कूटी जैसी गाड़ी से मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

रिपोर्ट के आधार पर अधारताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 288, 296, 3(5) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी शुरू, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी गठित

Newsdesk

अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे अरविंद केजरीवाल, एसआईटी पर उठाए सवाल

Newsdesk

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading