June 26, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

चार हाथियों का समूह 37 दिनों बाद फिर पहुंचा अनूपपुर


छत्तीसगढ़ की सीमा पर कर जिले के जैतहरी क्षेत्र के धनगंवा बीट के जंगल में जमाये हुए डेरा
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बार फिर 37 दिनों बाद चार हाथियों का समूह बुधवार-गुरूवार की रात्रि छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर जिले की सीमा कें अंदर प्रेश कर चुके हैं जो अभी धनगंवा बीट के जंगल में डेरा जमाये हुए हैं। रात्रि में किस ओर निकलेगे यह उनके मूड पर निर्भर होगा। वहीं अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं हैं।

वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा ने बताया कि बुधवार-गुरूवार की रात्रि 4 हाथियों का समूह छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल की सीमा लांघ कर प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र के वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट ,चोलना वन बीट से गूजरनाला को पार कर ग्राम पंचायत चोलना के बचहा टोला में विचरण किया। प्रात: धनगंवा बीट के जंगल में पहुंच कर डेरा जमाये हुए हैं।

वनविभाग का मैदानी अमला हाथियों के बिचरण पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को हाथियों की समूह से दूर रहने,गांव से बाहर,वन क्षेत्र से लगे क्षेत्रो में, खेतों में बने कच्चा घरों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 02 विद्यार्थियों को 80 हजार रुपये की प्रोत्‍साहन राशि स्वीकृत

Newsdesk

स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई
शराब दुकानों के पास गंदगी फैलाने वालों पर 10 हजार रूपये का लगाया स्पॉट फाइन

Newsdesk

मोहर्रम को लेकर जबलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading