June 26, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

शिक्षा ही समाज की प्रगति का उचित आधार

360 गोत्रीय खटीक समाज ने 23 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
जबलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 360 गोत्रीय खटीक समाज एवं महाराजा खटवांग K-360 ग्रुप के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुष्पमाला, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह, स्कूल बैग तथा 1,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं समाज के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक सदस्यों का भी शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लखन घनघोरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति के अध्यक्ष करन सिंह भोजक, सराफा अध्यक्ष राजकुमार भोजक तथा भानतलैया अध्यक्ष रमेश सिंह पीपरा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में खूबचंद तोमर, चिंतामन ठगेले, डॉ. प्रह्लाद भोजक, शैलेन्द्र भोजक, व्ही.एन.एस. ठाकुर, डॉ. राजेन्द्र पीपरे, डॉ. भरत खटीक, जी.एस. घनघोरिया, चगनलाल पटारिया, रंजीत पचौरी, धर्मेन्द्र कुकरेले, योगेश चौधरी, शिव कुमार पटारिया, अभिषेक खटीक, जयदेव पीपरा, कपिल भोजक, दीपक पटारिया, गुड्डा घनघोरिया, संजय पटारिया, प्रमोद पटारिया, अजय पटारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में भी समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, शैक्षणिक संसाधनों के विस्तार और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

प्रतिबंध के बावजूद जनजाति कार्य विभाग में चला अटैचमेंट का खेल, स्थानांतरण के बाद फिर उठे सवाल

Newsdesk

“सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

Newsdesk

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कलेक्टर कांफ्रेंस संपन्नस्वास्थ्य, शिक्षा और औद्योगीकरण पर फोकस करें कलेक्टर : मुख्य सचिव श्री जैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading