24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

माता कर्मा और संत जगनाडे महाराज की प्रतिमा का विधायक विवेक पटेल ने किया लोकार्पण


हम अपनी नई पीढ़ी को बताए,प्रतिमा क्यों लगाई जाती है-विवेक पटेल वारासिवनी*-भक्त माता कर्मा ने अपनी भक्ति से साक्षात भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।और अपने गोद में लेकर बालकृष्ण को खिचड़ी खिलाई।उन्होंने संसार के हर सुख दुख स्वीकारा और डट का उसका मुकाबला किया।माता कर्मा ने भक्ति के साथ गृहस्थ जीवन पूर्ण सपन्नता से जी कर नारी जाति का मान बढ़ाया।माता कर्मा की भक्ति और समर्पण को हम सब याद करते है।यह उद्बोधन विधायक विवेक पटेल ने खैरलांजी में तेली समाज द्वारा माता कर्मा और संत जगनाडे महाराज की प्रतिमा के लोकापर्ण के दौरान कही। वहीं उन्होंने कहा कि बालाघाट,चंगेरा और अब तेली समाज की मांग पर खैरलांजी में मूर्ति का लोकार्पण किया गया।इस दौरान सरपंच ज्योति नगपुरे,तेली समाज के जिलाध्यक्ष सूरज करकाड़े,गेंदलाल हाड़पूरे,हरपाल मुराली,बुधराम देवारे,विकास करपगए,वेदप्रकाश करकाडे,बालचंद करकाड़े, तिलकचंद करकाडे,राजकुमार कोलते,शंकरलाल कोलते,राहुल करकाड़े,गुलाब मुराली,मदन नेवारे,मनीषा करकाड़े,कविता कोलते सहित समाज के नागरिकगण मौजूद रहे।
समाज के विकास में कोई कमी नहीं होगी-विवेक पटेल*
      विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि खैरलांजी में जब सामूहिक विवाह सम्मेलन था।उस समय तेली समाज ने हमसे मूर्ति लगवाने की मांग की थी।और कुछ दिन पहले समाज के पदाधिकारियों के उपस्थिति में हमने भूमिपूजन किया था।और अब मूर्ति लगकर तैयार है।समाज के विकास में कोई कमी नहीं होगी।मूर्ति इसलिए लगाई जाती है ताकि हमें इनका इतिहास पता रहे।अब मूर्ति की स्थापना भी हो चुकी है। अब भव्य रूप में एक मंच बनाया जाएगा।वहीं खैरलांजी चौक में गांधी चौक का सभामंच भी जर्जर हो चुका है।बहुत जल्द उनका भी पुनः निर्माण किया जाएगा।समाज में जो पीछे रह चुके है।उन्हें आगे लाने का हमारा प्रयास है।समाज को आगे लेकर जाने में बच्चों को अच्छी शिक्षा दे।ताकि भविष्य में समाज को और ऊंचाइयों पर लेकर जाए।

अन्य ख़बरें

बैहर के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दो मेडिकल ऑफिसर सहित स्वास्थ्य अमले की पदस्थापना

Newsdesk

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading