30.5 C
Jabalpur
September 22, 2026
सी टाइम्स
खेल

8 मई से शुरू होगी कोरियन फुटबाल लीग

इंचेयोन, 6 मई| दक्षिण कोरिया की फुटबाल लीग, के-लीग आठ मई से दोबारा शुरू होगी। कोरोनावायरस के कारण इस लीग को स्थगित कर दिया गया था जो अब दो महीने बाद लौटेगी। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कई नियम बनाए गए हैं जिन्हें वायरस को फैलने से रोकने के लिए मानना होगा।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी मैच से पहले अपनी विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्हें मैदान पर थूकने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे से बात नहीं कर सकते जबकि प्रशिक्षकों को डगआउट में मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे।

डेली मेल ने इंचेयोन युनाइटेड के कप्तान किम डो हायेओक के हवाले से लिखा है, “हम मैदान पर थूकेंगे नहीं, लेकिन मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों से बात न करें, ये नामुमकिन है।”

उन्होंने कहा, “प्रशंसकों के साथ खेलना हमेशा से अच्छा रहता है लेकिन अगर हम सभी वायरस को फैलने से रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं तो जल्दी प्रशंसक सीटों पर होंगे।”

मजूबरी में लगाए गए ब्रेक के बाद जो पहला मैच खेला जाएगा वो जेयोनबुक मोटर्स और सुवोन ब्लूविंग्स के बीच होगा।

अन्य ख़बरें

‘मैं जडेजा को अपना आदर्श मानता हूं, विटोरी को फॉलो करता हूं’: बादल बिस्वाल

Newsdesk

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 200 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी 

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी भारतीय महिला टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading