September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाईकोर्ट के सामने सड़क से हटाए गए बेतरतीब वाहन,यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था कराई दुरुस्त

जबलपुर। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को तहसील चौक से एसपी ऑफिस तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हाईकोर्ट के मुख्य द्वार के सामने एवं सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटवाया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सका। इस दौरान स्टैंड संचालक और कुछ अधिवक्ताओं ने कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन यातायात पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद सभी ने सहयोग किया।
अभियान के बाद तहसील चौक से एसपी ऑफिस तक का मार्ग काफी हद तक अवरोधमुक्त नजर आया। स्थानीय लोगों ने इसे स्वागतयोग्य कदम बताते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी यातायात अधिकारी ने इस मार्ग की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रभावी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी ने कहा कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की शुरुआत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी तरह के अभियान शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी चलाए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading