सभी आवेदकों को मौके पर ही मिला समाधान, संबंधित अधिकारियों को बुलाकर सभी आवेदनों का कराया निराकरण
जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय और सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई नागरिकों के लिए बेहद राहत भरी साबित हुई। जनसुनवाई में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सुनवाई करने पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। मुख्यालय में आयोजित सुनवाई के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने लगातार नागरिकों की समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी 36 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी आवेदक काम कराकर चेहरों पर मुस्कान लेकर लौटे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 शिकायतें 9 अतिक्रमण विभाग, 9 भवन शाखा, 4 स्वास्थ विभाग, 1 जल, ,3 संपदा शाखा, 2 कॉलोनी सेल, 1 शासकीय योजना, 1 हांका गैंग, 2 उद्यान, 1 अग्नि शमन, 2 संभाग क्रमांक 06, 1 संभाग क्रमांक 15 की प्राप्त हुईं। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बिना समय गंवाए सभी शिकायतों को संबंधित विभागों में प्रेषित किया। इसमें से राजस्व और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर आवेदकों को तुरंत राहत पहुंचाई गई।
मुख्यालय के साथ-साथ नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई की गयी। संभाग स्तर पर कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। संभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 32 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, संभव अयाची, श्रीमती शिवांगी महाजन संदीप जायसवाल, जनसुनवाई प्रभारी सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चैधरी, गुलाब इनवाती, सुनील दुबे, विष्णु, देवेंद्र पटेल, असद, सतीश मिश्रा, आशा चैधरी व समस्त विभागीय प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


