27 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजली कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों पर फेडरेशन मुखर, संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी.पी. पाठक ने कहा है कि संविदा, आउटसोर्स, कंपनी कैडर, नियमित कर्मचारियों तथा पेंशनर्स की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए फेडरेशन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की आवश्यकता है। इंदौर में आयोजित दो दिवसीय बैठकों में उन्होंने संगठन पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
राकेश पाठक ने कहा कि सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि 15 वर्षों से कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित किया जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को नई भर्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिले, विभिन्न श्रेणियों में वर्षों से लंबित वेतन विसंगतियां दूर हों तथा पेंशनर्स के हित में धारा-49 समाप्त की जाए। उन्होंने नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी महंगाई राहत और पेंशन राहत देने तथा सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार से पेंशन की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग रखी।
बैठक के दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) से सौजन्य भेंट कर संविदा कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी एक्ट-1972 के प्रावधानों के अनुरूप आदेश जारी करने सहित अन्य श्रमिक समस्याओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में एन.के. यादव, उमाशंकर मेहता, मदन वर्मा, अफसार अहमद, रामेश्वर गांगे, दिलीप शर्मा, दीपेश दुबे, गोपाल चौहान, सुभाष भदौरिया, उम्मेद सिंह राजपूत, एन.के. जैन, प्रकाश व्यास, वीरेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल परमार, आत्माराम खरेडिया, मदनलाल, किशोर सोनी, जे.एल. जोशी, कार्तिक शर्मा और पुष्पेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य महाप्रबंधक ने संविदा कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी संबंधी आदेश शीघ्र जारी करने तथा अन्य मांगों के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

अन्य ख़बरें

मदन महल अंडरब्रिज में दौड़ती इलेक्ट्रिक कार बनी आग का गोला, धमाकों से मची अफरा-तफरी

Newsdesk

गेहूं खरीदी में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, वसूली गई राशि किसानों को अगले सप्ताह मिलेगी

Newsdesk

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 7 हिरासत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading