30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कांकेर रोडवेज की बस

कोंडागांव,  कोंडागांव जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की तेज रफ्तार यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल में जा घुसी।
हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी कोंडागांव से गीदम जा रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में बसों की अनियंत्रित गति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। लोगों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से बसों की गति पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

 

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading