July 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ ‘, स्वर्ण झाड़ू से बुहारा गया रथयात्रा मार्ग


जबलपुर। जगन्नाथ रथ यात्रा में गुरूवार को बड़े फुहारा में रथयात्रा मार्ग को स्वर्णमयी झाड़ू से बुहारा गया है। यात्रा की अगुवाई करने संतों का जमावड़ा रहा। जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ के नारों के साथ गुंजायमान फुहारा क्षेत्र में पुरी जैसा धार्मिक माहौल रहा। स्वामी जगन्नाथ रथ यात्रा की महाआरती की गई।
नर्मदा महाआरती के संस्थापक एवं रथ यात्रा स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया कि रथ यात्रा को नरसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु नरसिंह दास, राजारमाचार्य  महाराज, स्वामी पगलानंद, स्वामी चंद्रशेखरनंद, राम जीशरण महाराज, योगी महंत राजेश दास, भागवतचार्य योगेंद्र महाराज की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। स्वागत समिति के शरद अग्रवाल के द्वारा खिचड़ी का महाभोग मीठा भात भक्तों को बांटा गया। यात्रा में जगदीश मंदिर गड़ाफाटक, साहू समाज, ,बंगाली क्लब, विट्ठल रघुराई मंदिर सहित कई मंदिरों के रथ एक साथ निकाले।

स्वागत समिति के वरिष्ठ प्रचारक भागचंद रावले, विष्णुकांत ठाकुर, सहसंकीर्तचार्य श्याम मनोहर पटेल, विनोद दीवान, प्रवेश खेड़ा, शोभाराम गोटिया, संकीर्तचार्य सुरेश विश्वकर्मा,  मनोज नामदेव उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

अखिलेश गौर ने संभाला सीएसपी कोतवाली का पदभार

Newsdesk

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान के तहत सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

स्कूल वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 40 वैन चालकों पर कार्रवाई, ₹70 हजार का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading