July 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 49 चाइना चाकू जब्त


जबलपुर। शहर में अवैध हथियारों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच, अधारताल, रांझी और पनागर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 49 चाइना चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधारताल थाना क्षेत्र में अभिषेक उर्फ छिंगा, अभिषेक कोल और आकाश उर्फ काला सिंह को बड़ी मात्रा में चाइना चाकुओं के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये चाकू राजस्थान के अजमेर से मंगवाता था और स्थानीय स्तर पर उनकी बिक्री करता था।
इसी अभियान के दौरान रांझी थाना पुलिस ने साहिल केवट और गगन रैकवार को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया, जबकि पनागर पुलिस ने मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन को भी एक प्रतिबंधित चाकू के साथ दबोच लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से जब्त हथियारों को अपने कब्जे में लेकर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है और ये चाकू किन लोगों तक पहुंचाए जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अन्य ख़बरें

रुकी पदोन्नतियों को मिली रफ्तार, केंद्रीय जेल के 30 तक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत

Newsdesk

तबादलों के बाद भी नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था, शहर की गलियों में कचरे के ढेर

Newsdesk

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन दबे, महिला की दर्दनाक मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading