July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मालवीय चौक पर पुलिस से झूमाझटकी

जबलपुर। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जबलपुर के मालवीय चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर जलाने का प्रयास किया।
इसी दौरान लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने पोस्टर हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झूमाझटकी हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
कुछ देर के लिए मालवीय चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति पर काबू पाया गया। प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अनूपपुर में छात्र संवाद एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading