July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्व पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच



परीक्षण हेतु लिये सेम्पल लेकर लैब भेजे गए
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मंगलवार की देर शाम तक कई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और खाद्य पदार्थों के सेम्पल परीक्षण हेतु लिये।

जांच की कार्यवाही में गंजीपुरा सुपर मार्केट स्थित आनंद डेरी और न्यू आनंद डेरी की जांच कर दूध एवं पनीर के चार नमूने जांच हेतु लिये गये। नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहा है।

इसी प्रकार एसवीएस फ़ूड गोरखपुर के किचन में मौजूदा सामग्री की जाँच की गयी। मोमोज का सैंपल लिया गया तथा मौके पर पायी गयी विभिन्न सामग्रियों और बोतलबंद सामग्रियों की जांच की गई। कार्यरत कर्मचारियों की मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं पाये गये।

राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बंदरिया तिराहा स्थित ला पिनो पिज्जा की जांच में पनीर एक दिन पुराना पाया गया है। पनीर आनंद डेयरी से आया है जिसका बिल 20 जुलाई का है। यहाँ मशरूम और अन्य सब्जियां केमिकल में रखी पाई गई। इस प्रतिष्ठान से सभी खाद्य सामग्री के सैंपल लिये गए।

वांग चाइनीज रेस्टोरेंट गोरखपुर की जाँच में पनीर और मोमोज का सैंपल लिया गया। रांझी तहसील के ग्राम गुरैया स्थित यादव डेयरी की भी राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की।

अन्य ख़बरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अनूपपुर में छात्र संवाद एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading