July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्पा सेंटरों पर छापे, युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में मिले

पुलिस-नगर निगम की संयुक्त दबिश, दस्तावेज जब्त
जबलपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और कैफेटेरिया के खिलाफ बुधवार शाम पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और निगम की टीम ने नेपियर टाउन, राइट टाउन, इनकम टैक्स चौराहा और गोहलपुर क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, शहर के कई स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि कुछ सेंटरों में रुपये लेकर नशे सहित अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम के पहुंचते ही कुछ लोगों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया।

राइट टाउन स्थित एक स्पा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए संचालकों को पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिल गई, जिसके बाद कुछ युवक और महिलाएं मौके से फरार हो गए।

रजिस्टर और दस्तावेज किए गए जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्पा सेंटरों से रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इन रिकॉर्ड में सेंटर पर आने वाले लोगों से जुड़ी जानकारी दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ ने बताया कि कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि गोहलपुर और विजय नगर क्षेत्र के कुछ अन्य स्पा सेंटरों में भी अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली है, जहां पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है। वहीं, नगर निगम की टीम स्पा सेंटरों के लाइसेंस और अन्य जरूरी अनुमतियों की भी जांच कर रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता : हर्षवर्धन सिंह

Newsdesk

नालों पर लगे हुए एस.टी.पी. प्लांट से फिल्टर होकर माॅं नर्मदा में जा रहा है एकदम साफ पानी – महापौर

Newsdesk

शहर के विकास कार्यों में आएगी तेजी, महापौर अन्नू ने लोककर्म विभाग को दिए सख्त निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading