जबलपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद शहपुरा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, आतिशबाजी की और नगर में विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ने पूरे दमखम और संगठन की मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए दतिया विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नेताओं ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे की जीत बताया।
कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में दतिया विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास होगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विजय उत्सव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नीलेश जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक सिंघई, सूर्य प्रकाश राय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पटेल, राम बाबू सिंह, मोनू जसवाल, गोलू सिंह, शेरू सिंह, सोनू दुबे, पंचम सिंह, पप्पू नेता, देवांश सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र बंधु, शेख शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


