August 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोचिंग शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, रांझी पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ कंप्यूटर कोचिंग के शिक्षक द्वारा कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर रांझी थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि पीड़िता कोतवाली पार्क के पास स्थित एलिट स्कूल में संचालित छह माह के सीपीसीटी (CPCT) कंप्यूटर कोर्स की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि कोर्स के दौरान शिक्षक हर्षदीप नांद्रा ने उसके साथ गलत नीयत से अनुचित व्यवहार करते हुए ‘बैड टच’ करने का प्रयास किया।
पीड़िता के अनुसार, उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर रांझी थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी हर्षदीप नांद्रा के विरुद्ध छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 वाहन चोर, एक विधि-विवादित बालक समेत 5 गिरफ्तार, 10 बाइक और 4 बैटरियां बरामद

Newsdesk

निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

Newsdesk

नगर निगम अधिकारियों ने तीन पत्ती से रांझी कैलाश धाम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading