August 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिविक सेंटर का व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप हो जबलपुर की टी समर्पित:- संदीप जैन

नियमित एवं ठोस कार्ययोजना हेतु जेडीए की बैठक सम्पन्न
जबलपुर | जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अध्यक्ष संदीप जैन की अध्यक्षता में योजना क्रमांक 18 (सिविक सेंटर) एवं आसपास के क्षेत्रों को सुव्यवस्थित, सुंदर और सर्व-सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई। इस कड़ी में आज सिविक सेंटर क्षेत्र के लीजधारियों, लाइसेंसधारियों, व्यापारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों तथा समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों के साथ चरणबद्ध बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठक में जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सिविक सेंटर जबलपुर शहर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है जिसमें संस्कारधानी के सभी वर्गों का दैनिक आवागमन होता है सिविक सेंटर क्षेत्र में बने ब्लॉक दुकान एवं ऑफिस की उचित देखरेख हेतु प्रत्येक ब्लॉक के नागरिकों की जागरूकता आवश्यक है, विकास प्राधिकरण इसमें आवश्यक बदलाव कर सिविक सैंटर का व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप जबलपुर की जनता को समर्पित करने हेतु प्रयासरत है एवं इसी तारतम्य में सिविक सेंटर से संबंधित प्रत्येक इकाई को आगामी आयोजित 3 दिवसीय बैठक में जोड़ने का प्रयास हमारा है। सिविक सेंटर जबलपुर के बीचो-बीच एक ऐसा व्यावसायिक स्थान है जहां प्रतिदिन अत्यधिक व्यस्तता होती है जिसको दृष्टिगत रखते हुए इस क्षेत्र का व्यवस्थित विकास आवश्यक है।


प्रथम दिन की बैठकों में मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा

जेडीए अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्राधिकरण के नियमानुसार जिस भी निर्माण कार्य या ब्लॉक में 50% से अधिक इकाइयों का विक्रय/लीज आवंटन हो चुका है, वहां सोसाइटी का गठन किया जाना अनिवार्य है।

बुनियादी सुख-सुविधाओं का प्रबंधन सोसायटियों द्वारा ही किया जाना है, जिसके लिए सभी ब्लॉकों की पृथक-पृथक (अलग-अलग) सोसायटियों के गठन के निर्देश दिए गए।

कॉरिडोर एवं कॉमन पैसेज से हो अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ

जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन बताया कि दुकानदारों द्वारा कॉरिडोर और कॉमन पैसेज में दुकानों का सामान आगे बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग खाली कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को पैदल आवागमन में सुगमता हो और सड़क पर जाम की स्थिति न बने।बहुमंजिला भवनों के ऊपरी तलों के कार्यालयों द्वारा पीछे के खुले स्थानों एवं पार्किंग स्थलों पर कचरा फेंकने पर कड़ा नियंत्रण किया जाएगा, जिससे पार्किंग स्थलों का उपयोग सुचारू रूप से हो सके एवं
भवनों के बाहर निकाले गए पानी के पाइपों को व्यवस्थित कराकर ग्राउंड फ्लोर के दुकानदारों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा साथ ही
शौचालयों के मार्ग से हाथ-ठेलों का अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुलभ किया जाएगा, जिससे वहां साफ-सफाई बनी रहे।


आगामी बैठकों की समय-सारणी (सभी दुकानदारों/लीजधारियों की उपस्थिति अनिवार्य


सिविक सेंटर के शेष ब्लॉकों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए आगामी बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके अंतर्गत
04 अगस्त 2026 मंगलवार
प्रातः 11 बजे से ब्लॉक क्रमांक 8 के लाइसेंसधारी/लीजधारी/व्यवसायी दोपहर 12 बजे ब्लॉक क्रमांक 9 के लाइसेंसधारी/लीजधारी/व्यवसायी दोपहर 01 बजे ब्लॉक क्रमांक 10 के लाइसेंसधारी/लीजधारी/व्यवसायी 5 अगस्त 2026 बुधवार को
प्रातः 11 बजे से विकास बाजार एवं प्रदर्शनी क्षेत्र के व्यवसायी
दोपहर 12 बजे से चौपाटी क्षेत्र के व्यवसायी/दुकानदार दोपहर 01 बजे 90 दुकानों के व्यवसायी/दुकानदार बैठक हेतु आमंत्रित है।जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा संबंधित सभी ब्लॉकों, विकास बाजार, चौपाटी एवं 90 दुकानों के लीजधारियों, लाइसेंसधारियों, व्यापारियों एवं संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें और सिविक सेंटर के सुव्यवस्थीकरण में सहयोग प्रदान करें।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 वाहन चोर, एक विधि-विवादित बालक समेत 5 गिरफ्तार, 10 बाइक और 4 बैटरियां बरामद

Newsdesk

निगमायुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

Newsdesk

नगर निगम अधिकारियों ने तीन पत्ती से रांझी कैलाश धाम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading