29 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड छात्र आंदोलन: अनशनकारी देवेंद्रनाथ महतो ने वांगचुक के आग्रह पर ग्रहण किया जल, भूख हड़ताल जारी

रांची, झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को चौथे दिन जल ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर उन्होंने पानी पिया।  हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आमरण अनशन और सत्याग्रह आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। देवेंद्र महतो ने कहा कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन के प्रति समर्थन, मार्गदर्शन और हौसला दिया। उन्होंने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।

उधर, आंदोलन के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार संवेदनशील है और छात्रों के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा था कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद संवैधानिक दायरे में उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था, “हम जिस समस्या के पीछे पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं।”छात्र पिछले 12 दिनों से 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने, जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच, ओएमआर शीट और मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक करने तथा भर्ती आयोगों में व्यापक सुधार की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

 

अन्य ख़बरें

जबलपुर: खुले में कचरा ढो रहे नगर निगम के वाहन, दुर्गंध और प्रदूषण से लोग परेशान

Newsdesk

धनवंतरी नगर में असहाय परिवार को मिला सहारा, संत रामपाल जी महाराज ने पहुंचाई मदद | “अन्नपूर्णा मुहिम

Newsdesk

नाबालिग से शोषण, फर्जी डिग्री और जान से मारने की धमकी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading