26.6 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

नई दिल्ली,  इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने यह उपलब्धि ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की। वेल्श फायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में दिखाई दिए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 9 विकेट से जीत दिलाई। टीम ने वेल्श फायर से मिले 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। 51 रनों की अपनी इस इनिंग के दौरान बटलर ने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा और वह अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर टी20 क्रिकेट में 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने पोलार्ड को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिनके नाम टी20 में 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। निजी कारणों के चलते एडम मार्करम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इस मुकाबले में जोस बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली।

 

अन्य ख़बरें

बोर्नमाउथ ट्रांसफर पर सांचेज का बयान, बोले- यह सभी के लिए फायदे का सौदा

Newsdesk

एटीपी टूर: मॉन्ट्रियल में रोमांचक मुकाबला, फोंसेका ने सिटसिपास को चौंकाया

Newsdesk

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- भारत ने दिया पूरा सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading