August 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गौरीघाट से शहर तक निगमायुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था



अधिकारियों को सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने रविवार सुबह गौरीघाट से शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छोटी लाइन, तीनपत्ती, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, हनुमानताल, घमापुर, खेरमाई, तुलाराम चौक, करमचंद चौक और खजांची चौक सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख मार्गों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और स्वच्छता टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मैदानी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और सफाई संरक्षकों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने कचरा उठाने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही नागरिकों और व्यापारियों से डस्टबिन का उपयोग करने तथा सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान कर्तव्य के प्रति समर्पित एक सफाई कर्मचारी को निगमायुक्त ने स्वयं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कर्मठ कर्मचारियों के प्रयासों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को मुख्य बाजारों और चौराहों पर दो पालियों में कचरा उठाने तथा बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। फुहारा क्षेत्र में पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मुकेश राठौर ने निगमायुक्त का स्वागत किया। निरीक्षण में अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

भारत माता के जयघोष से गूंजी संस्कारधानी

Newsdesk

आज निकलेगी संस्कार कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल लेकर चलेंगे कांवड़िए

Newsdesk

सेंट्रल एकेडमी स्कूल में फटा और गंदा तिरंगा मिलने का आरोप, नागरिकों ने रांझी थाने में की शिकायत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading