August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सड़क किनारे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम के लिए नहीं है जमीन

जबलपुर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनी कलां में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा। बारिश के बीच हुए अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आने के बाद गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत कोनी कलां के बासन में रविवार को घनश्याम बर्मन का निधन हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क किनारे रिमझिम बारिश के बीच उनका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में लंबे समय से मुक्तिधाम की सुविधा नहीं है, जिसके कारण हर बार किसी की मृत्यु होने पर खुले आसमान के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ता है।

ग्रामीण नेतराम ने बताया कि मुक्तिधाम के लिए शेड बनवाने को लेकर सरपंच सकून बाई और पंचायत सचिव राजेश से कई बार मांग की गई, लेकिन पंचायत के पास शासकीय जमीन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई।

पंचायत सचिव राजेश ने भी बताया कि पंचायत के पास मुक्तिधाम बनाने के लिए शासकीय जमीन नहीं है। इसी वजह से अब तक निर्माण नहीं हो सका है।

जनपद CEO ने जमीन तलाशने के दिए निर्देश

मामले में जनपद पंचायत CEO अखिल सहाय ने बताया कि सरपंच और सचिव से चर्चा की गई है। उन्होंने जमीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी है। अधिकारियों को गांव में मुक्तिधाम के लिए उपयुक्त जमीन जल्द तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है।

SDM बोले- जल्द होगा जमीन का आवंटन

SDM मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सरपंच, सचिव और ग्राम कोटवार को कार्यालय बुलाया गया है। मुक्तिधाम के लिए जमीन की आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द जमीन का आवंटन कराने की प्रक्रिया की जाएगी।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल के बाद गांव में स्थायी मुक्तिधाम का निर्माण होगा और भविष्य में किसी परिवार को सड़क किनारे या बारिश के बीच अंतिम संस्कार करने की मजबूरी नहीं होगी।

अन्य ख़बरें

पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, कट्टे की नोक पर 93 हजार से ज्यादा की लूट

Newsdesk

हनुमानताल में होगा चतुर्थ संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव

Newsdesk

नए श्रम कानूनों से श्रमिकों की हिफाजत नहीं, बढ़ेगा उत्पीड़न : राकेश पाठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading