August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्षा मंत्री से बालाघाट/सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना का प्रस्ताव बालाघाट सांसद ने रखी



सी टाइम्स न्यूज बालाघाट
संसद भवन में रक्षा मंत्री से क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर की महत्वपूर्ण चर्चा की बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बालाघाट–सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना का प्रस्ताव सांसद श्रीमती भारती पारधी ने माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखा।
         सांसद भारती पारधी ने आज संसद भवन में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भेंट कर सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा इस महत्वपूर्ण विषय पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। रक्षा मंत्री को बालाघाट/सिवनी लोकसभा क्षेत्र में सैनिक स्कूल की आवश्यकता एवं इसके दूरगामी महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक दक्षता, सैन्य प्रशिक्षण एवं राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ी शिक्षा एवं प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।
                    सांसद ने कहा कि बालाघाट–सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं करियर के नए अवसरों के द्वार खोलने वाली महत्वपूर्ण पहल होगी। सैनिक स्कूल के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा वे रक्षा सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।  रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि बालाघाट–सिवनी में सैनिक स्कूल की स्थापना के प्रस्ताव पर आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल की जाए, ताकि क्षेत्र की युवा पीढ़ी को शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध हो सके।
               सांसद ने कहा कि बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा, युवाओं के भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सैनिक स्कूल की स्थापना की पहल भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर शैक्षणिक एवं राष्ट्रीय सेवा के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
जनता के हितों, क्षेत्र के विकास और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

अन्य ख़बरें

नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में विशु मतेल ने बेहतर प्रदर्शन कर जिला का नाम किया रोशन

Newsdesk

ग्राम पांडरवानी में बाघ का आतंक, दो मवेशियों के साथ किसान की मौत

Newsdesk

संयम का अर्थ जीवन से भागना नहीं, बल्कि विषयों के बीच रहते हुए स्वयं पर नियंत्रण रखना है : स्वामी गिरिशानन्द सरस्वती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading