August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मजदूर ने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार पर किया चाकू से हमला



जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी चौकी अंतर्गत कछपुरा ब्रिज और रेलवे फाटक के बीच एक ठेकेदार पर चाकू एवं धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ठेकेदार को उपचार के लिए मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार नीरज चड़ार (28), निवासी ग्राम आरछा, पाटन, शास्त्रीनगर में मुकेश पटेल के मकान में किराये से रहता है और बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदारी का काम करता है।

नीरज ने पुलिस को बताया कि अनुज पटेल पुष्पनगर स्थित उसके निर्माण स्थल पर लोहे की सरिया बांधने के काम के लिए आया था। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, अनुज के नशे में होने के कारण नीरज ने उसे काम करने से मना कर दिया, जिसके बाद वह नाराज होकर वहां से चला गया। शिकायत के अनुसार, काम खत्म करने के बाद नीरज मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

जब वह कछपुरा ब्रिज और रेलवे फाटक के बीच पहुंचा, तभी अनुज पटेल अपने एक साथी के साथ सड़क किनारे खड़ा मिला। नीरज का आरोप है कि उसे देखकर अनुज ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़कर रोक लिया। इसके बाद कथित रूप से जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया। नीरज ने बचने का प्रयास किया, जिससे चाकू उसके गाल में लगा और चोट आई। शिकायत के मुताबिक, अनुज के साथी ने भी धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया।

इसी दौरान नीरज का भाई सीताराम चड़ार और अन्य लोग मौके पर आते दिखाई दिए, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घायल नीरज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर धारा 109(1), 126(2), 296(ए), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3(2)(वी) एससी-एसटी एक्ट के तहत  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

अन्य ख़बरें

सड़क किनारे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम के लिए नहीं है जमीन

Newsdesk

पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, कट्टे की नोक पर 93 हजार से ज्यादा की लूट

Newsdesk

हनुमानताल में होगा चतुर्थ संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading