August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरकंटक में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

, रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त , बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी अवैध रेत , चालक पर खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है । पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध खनिज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।
जानकारी के अनुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरकंटक पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी । इसी दौरान पुलिस टीम ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा । जांच में रेत परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके , जिसके बाद वाहन को जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम तथा पुष्पराजगढ़ एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में अमरकंटक पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया ।
थाना प्रभारी मानिम टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध उत्खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है । प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

अन्य ख़बरें

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

खुशियो की दास्तॉ

Newsdesk

साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगो की सुनी गई षिकायतें एवं समस्याएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading