25.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एनएसयूआई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, छात्र संघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति

अनूपपुर । जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान की अध्यक्षता में एवं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के मुख्य आतिथ्य में तथा विधानसभा अनूपपुर पूर्व प्रत्याशी रमेश सिंह के विशिष्ठ आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुई, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र खांडे ने संभाला पदभार, सदस्यता अभियान की भी हुई शुरुआत
एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र खांडे द्वारा छात्र संघ चुनाव की तैयारियों एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला कांग्रेस कार्यालय, अनूपपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलेभर से कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी तथा छात्र-युवा नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र खांडे को विधिवत पदभार सौंपा गया। इसके पश्चात छात्र संघ चुनाव एवं एनएसयूआई संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित छात्र एवं युवा नेताओं ने संगठन की मजबूती, छात्र हितों तथा आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर अपने विचार मजबूती एवं बेबाकी के साथ रखे। बैठक के अंत में एनएसयूआई सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने तथा छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधानसभा अनूपपुर के पूर्व प्रत्याशी रमेश सिंह उपस्थित रहें। साथ ही जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं नेतागण, सेवादल, महिला कांग्रेस तथा एनएसयूआई के छात्र एवं युवा नेता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार एवं सफल संचालन एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रफी अहमद द्वारा किया गया। बैठक के दौरान छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

अन्य ख़बरें

गाजीपुर में बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Newsdesk

रांची में आंदोलन का 20वां दिन: छात्रों का आरोप- ‘चिंगारी भड़काने की कोशिश कर रहा प्रशासन’

Newsdesk

आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज में लापरवाही का आरोप: ग्लेक्सी हॉस्पिटल की जांच के निर्देश, कलेक्टर के सामने पहुंचा मरीज का परिवार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading